फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka NEET PG: काउंसलिंग के राउंड 1 का पोस्ट सीट आवंटन कार्यक्रम जारी, केईए ने छात्रों को दी ये सलाह

Sun, 03 Sep 2023 11:56 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka NEET PG Counselling 2023: कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए पोस्ट सीट आवंटन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। केईए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे प्रत्येक विकल्प के विषय में अच्छे से पढ़ने और समझने के बाद ही उसका चयन करें।
 
विज्ञापन
lady doctor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka NEET PG Counselling 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के पहले राउंड के लिए सीट आवंटन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर (नीट पीजी) काउंसलिंग 2023 के लिए राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे 4 सितंबर रात्रि 11:59 बजे तक च्वॉइस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केईए ने छात्रों को दी ये सलाह


राउंड 1 का वास्तविक सीट आवंटन परिणाम 2 सितंबर को जारी किया गया था। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें चार विकल्पों में से किसी एक का इस्तेमाल करना होगा। केईए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे प्रत्येक विकल्प के विषय में अच्छे से पढ़ने और समझने के बाद ही उसका चयन करें।

KEA ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय के भीतर चार विकल्पों में से किसी एक का उपयोग करने में विफल रहता है, तो ऐसे उम्मीदवार को आवंटित सीट इस संबंध में किसी भी नोटिस के बिना स्वचालित रूप से रद्द कर दी जाएगी और ऐसे उम्मीदवार को आगे के राउंड में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

आवेदक 4 सितंबर से 6 सितंबर के बीच फीस का भुगतान कर सकते हैं और एडमिशन ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं। आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है। केईए पहले राउंड की सीट आवंटित और विकल्प 2 शुल्क भुगतान वाले उम्मीदवारों, विकल्प 3 चयनित उम्मीदवारों और दूसरे राउंड के लिए पात्र बनने के लिए गैर-आवंटित उम्मीदवारों के लिए मूल दस्तावेजों को जमा करने के लिए एक अलग कार्यक्रम जारी करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें