पहले तीन दिन के लिए किए थे बंद
हालांकि, कर्नाटक उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई और विभिन्न स्थानों पर चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को राज्य के सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को अगले तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए थे। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी थी। उन्होंने छात्र-छात्राओं, स्कूल-कॉलेज प्रबंधन और सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील भी की थी।
हिजाब विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
हालांकि, इस मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही थी, लेकिन अब मामले में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बलकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर मामले को यहां सुनने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को कर्नाटक उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।