फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka 2nd PUC: कर्नाटक पीयूसी-2 बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां देखें नई डेट शीट

Fri, 08 Apr 2022 12:57 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक के स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सेकंड पीयूसी बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तारीखों को लेकर एक अधिसूचना को साझा किया है।
विज्ञापन
बीसी नागेश, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री, कर्नाटक - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने सेकंड पीयूसी यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Karnataka 2nd PUC Exam 2022) के लिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। कर्नाटक के स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर परीक्षा की संशोधित तारीखों को जारी करते हुए एक अधिसूचना को साझा किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन पढ़ाई कराएगी सरकार

सूबे के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कन्नड़ में एक ट्वीट किया, माध्यमिक पीयूसी अंतिम वर्ष के परीक्षा कार्यक्रम में मामूली बदलाव कर 'संशोधित टाइम-टेबल' जारी किया गया है। सेकंड पीयूसी परीक्षा का फाइनल कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट- pue.kar.nic.in पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :UP Govt Schemes: यूपी में योगी सरकार फिर देगी फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन, जानिए कब तक और किसे मिलेंगे?
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक सेकंड पीयूसी परीक्षा 22 अप्रैल से शुरू होगी। सेंकड पीयूसी एग्जाम यानी कर्नाटक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह की पाली में - सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पीयूसी परीक्षा लॉजिक, बिजनेस स्टडीज से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें : मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक टीईटी पास नहीं तो सेवा में बने रहने के हकदार नहीं

कर्नाटक सेकंड पीयूसी 2022 का संशोधित टाइम-टेबल ऐसे करें डाउनलोड

  1. छात्र सबसे पहले कर्नाटक प्री यूनिवर्सिटी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- pue.kar.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर 'बुलेटिन बोर्ड' सेक्शन के तहत 'डाउनलोड टाइम-टेबल' लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
  4. अब इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और दिए गए टाइम-टेबल प्रिंट आउट ले लें।
 

कर्नाटक सेकंड पीयूसी परीक्षा कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी और ताजा अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट- pue.kar.nic.in पर विजिट करते रहें।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें