Karnataka 2nd PUC Result Declared: कर्नाटक बोर्ड प्री यूनिवर्सिटी के तहत कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल 61.88 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड पीयूसी, कक्षा 12वीं परीक्षा पास की है। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.72 और लड़कों का 55.22 प्रतिशत रहा है। ऑनलाइन कर्नाटक पीयूसी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in 2022 पर उपलब्ध है।
छात्रों को कर्नाटक कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 की जांच करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। बता दें कि कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 22 अप्रैल से 18 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।