आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे अपलोड
विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में सबसे पहले सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आवंटित सीट के लिए सीट असेप्टेंस फीस फीस जमा कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें दसवीं, 12वीं की अंकतालिका, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज, कैंसिल चेक की कॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि शामिल होंगे। इसके उपरांत विद्यार्थियों को आगे की राउंड की काउंसलिंग में जाने के लिए फ्रीज, फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प दिया जाएगा।
अन्यथा निरस्त कर दी जाएगी आवंटित सीट
रिपोर्टिंग अथॉरिटी द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच कर उनकी आवंटित सीट कंफर्म की जाएगी, यदि दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो वेरीफिकेशन अथॉरिटी द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए नियत समय में सूचित किया जाएगा। विद्यार्थियों को 27 सितंबर को शाम 05 बजे तक दस्तावेजों में कमी रहने की सूचना मिलने पर उस कमी को पूरा करना होगा, अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।
ऐसे शामिल हो सकेंगे आगे के काउंसलिंग राउंड में
इस वर्ष आईआईटी-एनआईटी की ज्वॉइंट काउंसलिंग 06 राउंड में संपन्न होगी, प्रथम राउंड सीट आवंटन के बाद यदि विद्यार्थी आवंटित सीट से संतुष्ट है और आगे के राउंड की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना चाहता है तो फ्रीज विकल्प को चुन सकता है। साथ ही वह विद्यार्थी जो आगे की काउंसलिंग में भी भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनना होगा।
उसी कॉलेज की ब्रांच में जाने का मौका मिलेगा
फ्लॉट विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर च्वॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई किसी भी कॉलेज की ब्रांच में एवं स्लाइड विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई उसी कॉलेज की ब्रांच में जाने का मौका मिलेगा। जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में कॉलेज का आवंटन नहीं हुआ है, उन्हें ऑनलइन रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें आगे के काउंसलिंग राउंड का इंतजार करना होगा।