ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी ने JoSAA काउंसलिंग 2021 का शेड्यूल 11 अक्तूबर को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है वह JoSAA 2021 काउंसलिंग की तारीख आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। JoSAA पंजीयन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर 2021 से शुरू की जाएगी। जिन छात्रों ने जेईई एडवांस 2021 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा में शामील हुए थे, उनके लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया परिणामों की घोषणा होने के बाद 22 अक्तूबर से शुरू की जाएगी।
JoSAA काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का परिणाम 27 अक्तूबर को आएगा। दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का परिणाम 1 नवंबर को जारी किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 अक्तूबर से काउंसलिंग के लिए पंजीयन कर सकते हैं।
JoSAA काउंसलिंग 2021 में पंजीयन कैसे करें
1. JoSAA के आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
2. JoSAA registration के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई सभी जानकारी भरे।
4. अपनी पसंद भरें।
5. सभी जानकारियों को दोबारा से पढ़ लें और सबमिट कर दें।
JoSAA काउंसलिंग 2021 में भाग लेने वाले संस्थान
JoSAA काउंसलिंग 2021 में कुल 114 संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। इन संस्थानों में आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, जीएफटीआई और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग में सीट अलॉट हो जाता है उन्हें अपने एडमिशन को कंफर्म करने के लिए एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
इतने संस्थान ले रहे हैं हिस्सा
- आईआईटी -23
- एनआईटी-31
- आईआईआईटी- 26
- जीएफटीआई- 29
- आईआईईएसटी शिवपुर- 1
JoSAA 2021 परीक्षा और उससे संस्थान
- जेईई(एडवांस) 2021 - आईआईटी
- जेईई(मेन) 2021 बी.ई/बी.टेक - एनआईटी, आईआईआईटी, जीएफटीआई, आईआईईएसटी
- जेईई (मेन) 2021 बी.आर्क. - एनआईटी, आईआईआईटी, जीएफटीआई, आईआईईएसटी
- जेईई (मेन) 2021 बी.प्लानिंग - एनआईटी, आईआईआईटी, जीएफटीआई, आईआईईएसटी
JoSAA पंजीयन 2021- महत्वपूर्ण जानकारियां
1. JoSAA 2021 सीट अलॉटमेंट के परिणाम के बाद सीट कंफर्म करने के लिए आवेदकों को वेबसाइट पर सभी जानकारियां देनी होंगी और ऑनलाइन माध्यम से फीस भरनी पड़ेगी।
2. आवेदकों को परीक्षा प्राधिकरण के द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल का पालन करना होगा।
3. उम्मीदवार दूसरे से लेकर पांचवें राउंड के बीच में अपने अलॉटेड सीट को छोड़कर काउंसलिंग से बाहर निकल सरकते हैं।
4. शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से जुड़ी जानकारी संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।