फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNV Class 6 Admission 2023: छठी कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, इस तरह करना है पंजीकरण

Fri, 25 Aug 2023 12:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNVST Class 6 Admission 2023: जो छात्र जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
 
विज्ञापन
JNV Class 6 Admission 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNV Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 25 अगस्त को बंद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो छात्र जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले भी अंतिम तिथि को कई बार बढ़ाया जा चुका है, लेकिन इस बार तिथि के आगे बढ़ने के चांसेज बेहद कम हैं। 

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

 

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा-6 के लिए होने वाली जेएनवी चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 4 नवंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा 20 जनवरी, 2024 में होगी। इस चयन परीक्षा का रिजल्ट मार्च या अप्रैल, 2024 तक घोषित होने की उम्मीद है। 

आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे, 'NVS Class 6 registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब "Click here for Class VI Registration 2024" पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन पत्र भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें। 
  • इतना करने के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय नीचे बताए गए दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय दस्तावेज अपलोड करने से पहले यह देख लें कि कौन-सा दस्तावेज किस प्रारूप में अपलोड करने के लिए कहा गया है।

  • छात्र का फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • माता-पिता के हस्ताक्षर
  • जेएनवीएसटी 2024-25 प्रमाणपत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें