नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए JNVST कक्षा छठी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि जेएनवी में प्रवेश के लिए हर साल कई उम्मीदवार आवेदन करते हैं। खास बात ये है कि पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है और अब छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जेएनवीएसटी कक्षा छठी के आवेदन फॉर्म 1 जुलाई, 2019 से ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट यानी navodaya.gov.in से आवेदन कर सकेंगे या नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यहां दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन...
बता दें, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2019 है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश दिया जाएगा और अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। इस वर्ष पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। जी हां, स्टूडेंट्स किसी लागत के पंजीकरण कर सकते हैं।
ऐसे करें पंजीकरण-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवारों को समिति की आधिकारिक वेबसाइट यानी navodaya.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर पंजीकरण से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4: उन्हें आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करना होगा।
यह भी पढ़ें- देश के इन 45 जिलों में खोले जा सकते हैं जवाहर नवोदय विद्यालय
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।