फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST 2021: मध्य प्रदेश के लिए 26 सितंबर को होगी परीक्षा, कुल 47,360 विद्यार्थियों का होगा चयन

Sat, 04 Sep 2021 12:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

11 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को पुनर्निर्धारित की गई है।विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। परीक्षा के जरिए 11,182 केंद्रों में 47,320 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने कक्षा 6वीं के लिए JNVST 2021 की परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक मध्य प्रदेश राज्य के जिला श्योपुर और शिवपुरी के लिए कक्षा 6वीं की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। बता दें कि 11 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को पुनर्निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

100 अंकों के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे
आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2021 सत्र 2021-22 के लिए कक्षा VI में प्रवेश के लिए जो 11 अगस्त 2021 को निर्धारित किया गया था, अब मध्य प्रदेश राज्य के जिला श्योपुर और शिवपुरी के लिए 26 सितंबर 2021 को पुनर्निर्धारित किया गया है। कक्षा छठवीं के लिए JNVST 2021 अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और इसमें तीन खंड होते हैं- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं।

47 हजार अभ्यर्थियों का होगा चयन
गौरतलब है कि परीक्षा 11 अगस्त 2021 को देशभर के 62 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा के लिए कुल 2,41,7009 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जेएनवीएसटी के बारे में
JNVST 2021 परीक्षा सभी 661 जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए केवल एक चरण में आयोजित की जाती है। 5 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि वे अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। नवोदय परिणाम 2021 आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर घोषित किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें