नवोदय विद्यालय समिति (NVS) हर वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है। इस वर्ष हुई JNVST कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो परीक्षार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर कक्षा 6 के अपने प्रवेश परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति ने इस वर्ष लगभग 600 से ज्यादा नवोदय विद्यालयों में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए JNVST 2019 परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में दो घंटे में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हल करने थे। उपस्थित हुए परीक्षार्थी नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार आसानी से अपने परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST 2019: कक्षा छठी के प्रवेश परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण संख्या / पासवर्ड दर्ज करें और परिणाम देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: अब अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
Navodaya JNV Result 2019: छात्रों को एंट्रेंस रिजल्ट डाउनलोड करने में हो रही है परेशानी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।