JNV Admission 2025: नवोदय विद्यालयों में सत्र 2025-26 में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा-5 में पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण 16 सितंबर तक किए जा सकते हैं।
JNV Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावक 16 सितंबर तक पंजीकरण कर दें। कक्षा-6 में सत्र 2025-26 में नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कवायद शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए होने वाले नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 16 सितंबर तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आगामी सत्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को वर्तमान सत्र में कक्षा-5 में पंजीकृत होना आवश्यक है।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
जेएनवी में कक्षा 6 में प्रवेश पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है, जो जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) नामक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निर्धारित होता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जेएनवीएसटी को डिजाइन और संचालित करता है, जो छात्रों की मानसिक क्षमता, गणित और क्षेत्रीय भाषा का मूल्यांकन करता है। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभा की पहचान करना और उसका पोषण करना है। जेएनवीएसटी के परिणामों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, और प्रत्येक जिले के शीर्ष 80 मेधावी छात्रों को स्थानीय जेएनवी में प्रवेश दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड
सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई की हो और तीनों कक्षाओं में उत्तीर्ण होना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में केवल एक ही प्रयास की अनुमति है।
ग्रामीण कोटा (75% सीटें): उन छात्रों के लिए खुला है जिन्होंने अपने ग्रामीण जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पूरी की है।
शहरी कोटा (25% सीटें): उन छात्रों के लिए खुला है जिन्होंने शहरी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पूरी की है।
छात्रों की आयु 9 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
अब "कक्षा VI पंजीकरण 2025 के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
सुनिश्चित करें कि आप आवश्यक दस्तावेज JPG प्रारूप में अपलोड करें।
आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।