ICSI: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया जाएगा। वहीं दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण 26 अगस्त से प्रारंभ होंगे। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर 26 अगस्त से पंजीकरण कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून सत्र के लिए 2017 और 2022 दोनों सिलेबस के लिए CS प्रोफेशनल और CS एग्जीक्यूटिव के परिणाम जारी करने घोषणा कर दी है। ICSI CS प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव परीक्षा के स्कोर कार्ड 25 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से जारी किए जाएंगे। संस्थान ने यह भी घोषणा की कि ICSI CS एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल दिसंबर पंजीकरण 26 अगस्त से शुरू होगा।
बता दें कि सीएस प्रोफेशनल परिणाम 2024 सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। वहीं जून के सीएस एग्जीक्यूटिव परिणाम 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। सीएस एग्जीक्यूटिव में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारोंके लिए औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण भी अपलोड किया जाएगा। सीएस एग्जीक्यूटिव के लिए, "परिणाम घोषित होने पर व्यक्तिगत उम्मीदवार के विषयवार अंकों के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर जारी होगा।
हालांकि, पाठ्यक्रम 2017 और पाठ्यक्रम 202 परीक्षा के लिए सीएस प्रोफेशनल परिणाम-सह-अंक विवरण परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार “यदि परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर किसी भी उम्मीदवार को परिणाम-सह-अंक विवरण की भौतिक प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो ऐसे उम्मीदवार अपने विवरण के साथ संस्थान से exam@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं।”
आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया, “प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) के लिए अगली परीक्षा 21 दिसंबर, 2024 से 30 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए अपेक्षित परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा नामांकन फॉर्म 26 अगस्त, , 2024 से जमा किया जाएगा।”