फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Admission 2024: जेएनयू में यूजी, सीओपी प्रवेश के लिए पंजीकरण का एक और मौका; इस दिन तक बढ़ी समयसीमा

Tue, 13 Aug 2024 02:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU Admission 2024: जेएनयू ने यूजी और सीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। सुधार विंडो भी खोल दी गई है।
विज्ञापन
जेएनयू ने उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए दो दिन का समय अतिरिक्त समय दिया है। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU Admission 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने स्नातक (यूजी) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (सीओपी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण विंडो 12 अगस्त को बंद होने वाली थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए दो दिन का समय अतिरिक्त समय दिया गया है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की समयसीमा को 14 अगस्त रात 11.50 बजे तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

सुधार विंडो भी हुई उपलब्ध

पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा आज उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जमा किए गए फॉर्म में संपादन करने की अनुमति दी जाएगी। जेएनयू प्रवेश पंजीकरण फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट Jnuee.jnu.ac.in. पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपने एनटीए आवेदन संख्या आईडी और जन्म तिथि को पासवर्ड के रूप में उपयोग करके पंजीकरण करना होगा।

जेएनयू की नवीनतम अधिसूचना में कहा गया है, "दिनांक 02.08.2024 की अधिसूचना के संदर्भ में, यह सभी संबंधितों के ध्यान में लाया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय में यूजी और सीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14.08.2024 (रात 11:50 बजे) तक बढ़ा दी गई है।"

इतना है आवदेन शुल्क

जेएनयू यूजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क 268 रुपये है, और सीओपी कार्यक्रमों के लिए यह 219 रुपये है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने से पहले पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जेएनयू प्रवेश 2024: पात्रता मानदंड

विभिन्न जेएनयू यूजी और सीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड निम्नानुसार हैं -
  • बीए और बीएससी कार्यक्रमों के लिए: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 45% योग्यता अंकों के साथ कक्षा 12 परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2024) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
  • सीओपी कार्यक्रमों के लिए: उम्मीदवारों को कक्षा 12 में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने चाहिए। बीए, बीएससी या सीओपी कार्यक्रमों के लिए कोई मौखिक परीक्षा नहीं होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें