फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Ph.D Admission 2023: जेएनयू पीएचडी प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 06 Jan 2024 03:30 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU Ph.D Admission 2023: जेएनयू ने पीएचडी प्रवेश 2023 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
jnu - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU Ph.D Admission 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने पीएचडी प्रवेश 2023 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पीएचडी कार्यक्रम के लिए संशोधित शेड्यूल की जांच करना चाहते हैं, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

JNU Ph.D Admission देखें शेड्यूल

जेएनयू की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट सूची 11 जनवरी को प्रदर्शित की जाएगी, और पहली सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ नामांकन पूर्व पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 11, 12 और 13 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। दूसरी मेरिट सूची 18 जनवरी, 2024 को जारी किया जाएगा और दूसरी सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ नामांकन पूर्व पंजीकरण और फीस का भुगतान 18 और 19 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।

विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची के लिए प्रवेश/पंजीकरण का फिजिकल वेरिफिकेशन 01 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। प्रवेश या पंजीकरण की अंतिम तिथि 09 फरवरी, 2024 है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें