फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU PG 2nd Merit List: जेएनयू ने जारी की एमए, एमएससी, एमसीए की दूसरी मेरिट लिस्ट, 28 अगस्त तक करना होगा ये काम

Sun, 27 Aug 2023 10:47 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU PG 2nd Merit List: एमए, एमएससी, एमसीए पाठ्यक्रमों के लिए जेएनयू पीजी द्वितीय मेरिट सूची 2023 जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को आज, 28 अगस्त, 2023 तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करके नामांकन पूर्व पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग पूरी करनी होगी।
 
विज्ञापन
jnu - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU PG 2nd Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने जेएनयू पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। एमए, एमएससी, एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक ऐसे छात्र, जिन्होंने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अब लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

28 तक करें प्रवेश शुल्क का भुगतान

परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। शेड्यूल में बताया गया है कि उम्मीदवारों को 28 अगस्त, 2023 तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करके पूर्व-नामांकन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें यह भी बताया गया है कि प्रवेश का भौतिक सत्यापन 4, 5, 6, 8, 11, 12, और 13 सितंबर को किया जाएगा।

19 सितंबर को आएगी फाइनल मेरिट

गौरतलब है कि अंतिम मेरिट लिस्ट 19 सितंबर, 2023 को जारी की जाएगी। पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'JNU Merit List-2 2023 for M.A./M.Sc./MCA' लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपको अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करने के बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें