जिपमैट यानी संयुक्त एकीकृत प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में शैक्षणिक वर्ष 2022 - 2023 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
JIPMAT 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य (यूआर) / ओबीसी- (एनसीएल) : 2,000 रुपये
- जनरल- ईडब्ल्यूएस / अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर : 1,000 रुपये
JIPMAT 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता मापदंड
जिपमैट के लिए आवेदक उम्मीदवारों को वर्ष 2020, 2021 में कला / वाणिज्य / विज्ञान संकाय में 10+2 / बारहवीं / एचएससी परीक्षा 60 फीसदी या एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए 55 फीसदी या उससे अधिक के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए या फिर वे 2022 की परीक्षा में उपस्थित हुए हो। या फिर ऐसे उम्मीदवार जो 2018 से पहले के वर्ष में न्यूनतम 60 फीसदी या उससे अधिक के साथ कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 55 फीसदी ही काफी है।