फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 12वीं का साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 30 Jul 2021 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड अकादमिक काउंसिल ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ घोषित किया है। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC 12th Results 2021: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ घोषित किया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर देख सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। छात्रों का बारहवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE Class 12 Result 2021: 12वीं में पास हुए 99.37 फीसदी छात्र, लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन



इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए कुल 7.5 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिनमें से 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 3.32 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों का अनुसरण कर अपना 12वीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मेघालय बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं का परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें रिजल्ट


ऐसे देखें झारखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in व jac.jharkhand.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें