यूपी पॉलिटेक्निक के छठवें राउंड की सीट आवंटन का परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2023 शेड्यूल के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम के बाद, चयनित उम्मीदवारों को 13 से 15 सितंबर, 2023 तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक के लिए सीट आवंटन के पांचवें दौर का परिणाम 11 सितंबर, 2023 को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया, उन्हें आज तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। परिषद ने उत्तर प्रदेश में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शेष खाली सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग के एक विशेष दौर की भी घोषणा की है।