फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namya Joshi: दुनिया के सबसे बड़े एडटेक सम्मेलन में भाषण देंगी नाम्या जोशी, पंजाब के लुधियाना से है नाता

Wed, 13 Sep 2023 07:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाब के लुधियाना की 16 वर्षीय नाम्या जोशी को लंदन में दुनिया के सबसे बड़े एडटेक सम्मेलनों में से एक में मुख्य भाषण देने के लिए चुना गया है, जो वैश्विक स्तर पर 30,000 से अधिक शिक्षकों, नवप्रवर्तकों और परिवर्तनकर्ताओं को एक साथ लाएगा।
विज्ञापन
नाम्या जोशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Namya Joshi: पंजाब के लुधियाना की 16 वर्षीय नाम्या जोशी को लंदन में दुनिया के सबसे बड़े एडटेक सम्मेलनों में से एक में मुख्य भाषण देने के लिए चुना गया है, जो वैश्विक स्तर पर 30,000 से अधिक शिक्षकों, नवप्रवर्तकों और परिवर्तनकर्ताओं को एक साथ लाएगा। जोशी अगले साल जनवरी में बेट (Bett) यूके में दो सत्रों का नेतृत्व करेंगी, जिसमें बताया जाएगा कि खेल-आधारित शिक्षा सामाजिक-भावनात्मक विकास और आकर्षक खेल-आधारित पाठ योजनाओं के निर्माण की कुंजी क्यों है।

विज्ञापन

महज 16 साल की उम्र में भारत में "टॉप टेक सेवी स्टूडेंट" और एक वैश्विक शिक्षक के रूप में श्रेय प्राप्त जोशी को यह एहसास हुआ कि कंप्यूटर गेमिंग को एक शिक्षा उपकरण के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके बाद वह माइनक्राफ्ट की ओर आकर्षित हो गईं। उन्हें हाल ही में GBP 100,000 2023 Chegg.org ग्लोबल स्टूडेंट पुरस्कार के लिए शीर्ष 50 फाइनलिस्ट के रूप में भी नामित किया गया था और 2021 में उन्हें प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

नाम्या जोशी के अलावा, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा के समाजशास्त्र के प्रोफेसर जेसन आर्डे को भी मुख्य वक्ता के रूप में पुष्टि की गई है। वह प्रोफेसनल चेयर पर नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के अश्वेत व्यक्ति हैं और ऑक्सब्रिज के इतिहास में पूर्ण प्रोफेसर पद पर नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें