फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Counselling 2024: पॉलिटेक्निक में प्रवेश की पांचवें चरण का सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 29 Aug 2024 01:37 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP Counselling 2024: जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2024 के पांचवें चरण का सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवंटन स्टेटस देख सकते हैं।
विज्ञापन
JEECUP Counselling 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP Counselling 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2024 के पांचवें चरण का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया हैं। जो उम्मीदवारों पांचवें चरण की काउंसलिंग में सम्मिलित हुए थे, वे अब अपनी विशिष्ट क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं। बता दें कि यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों/संस्थानों से पॉलिटेक्निक की डिग्री हासिल करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया है।
विज्ञापन


JEECUP Counselling 2024: सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के चरण
  1. जेईईसीयूपी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने खाते में लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आपकी सीट आवंटन विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए आवंटन पत्र को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

JEECUP Counselling 2024: सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार इन चरणों को करें पूरा
  • सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान (29 अगस्त से 31 अगस्त) - निर्दिष्ट समय सीमा तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करके आवंटित सीट की स्वीकृति की पुष्टि करें।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (29 अगस्त से 31 अगस्त) - सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्दिष्ट केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित हों।
  • सीट वापसी (3 सितम्बर से 4 सितम्बर) - चौथे और पांचवें राउंड के अभ्यर्थी जो अपने सीट आवंटन से संतुष्ट नहीं हैं, वे दी गई समय सीमा के भीतर अपनी सीट वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें