फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन, फटाफट इस लिंक से भरें फॉर्म

Thu, 29 Feb 2024 12:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश आज जेईईसीयूपी 2024 पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी रजिस्ट्रेशन कर लें।
विज्ञापन
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक  प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज, यानी 29 फरवरी अंतिम तिथि है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे देरी न करते हुए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEECUP Polytechnic Exam 2024: मार्च में होगी परीक्षा

जीकप एडमिट कार्ड 10 मार्च को उपलब्ध होगा। परीक्षा 16 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, लिहाजा बिना देरी किए अभी फॉर्म भरकर जमा कर दें।

यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा कुल 02 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। छात्रों को समय सीमा के भीतर 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न या बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक काटा जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी वर्ग के आवेदकों को प्रति आवेदन 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।

JEECUP 2024: फार्म भरते समय इन बातों का रखें ख्याल

जेईईसीयूपी फॉर्म 2024 भरते समय, आवेदकों को रंगीन फोटो की स्कैन की गई छवि अपलोड करनी होगी, जिस पर नाम और फोटो की तारीख छपी होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने हस्ताक्षर की छवि, कक्षा 10 की मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। आरक्षित श्रेणी वालों को अपना जाति प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई, 2010 तक 14 वर्ष होनी चाहिए। जेईईसीयूपी परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए कोई ऊपरी आयुसीमा नहीं है।
विज्ञापन

JEECUP 2024: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार इन चरणों पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड पर जेईईसीयूपी 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें