फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP 2024: जेईईसीयूपी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, बिना समय गवांए अभी कर लें पंजीकरण

Thu, 09 May 2024 03:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश जेईईसीयूपी के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश कल, यानी 10 मई को जेईईसीयूपी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जो भी उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (jeecup.admissions.nic.in.) पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। आवेदन की अंतिम तिथि काफी नजदीक है, लिहाजा पंजीकरण करने में देरी न करें।

विज्ञापन


पहले जेईईसीयूपी 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 फरवरी थी और परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली थी। बाद में अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया था, इस मौके को हाथ से न गवांए, तुरंत आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

इस दिन खुलेगी आवेदन सुधार विंडो

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईईसीयूपी 2024 फॉर्म सुधार विंडो 11 मई और 12 मई को दो दिनों के लिए खुली रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान जेईईसीयूपी 2024 आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगी। परीक्षा ग्रुप ए, ई, बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई, एल और के1- के8 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।

पात्रता मानदंड

परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई, 2023 तक कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे जेईईसीयूपी 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं।

पंजीकरण करने के लिए, अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे भरें फॉर्म

जेईईसीयूपी 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'JEECUP 2024 पंजीकरण लिंक' पर क्लिक करें।
  • अब बुनियादी विवरण प्रदान करके लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
  • अब, लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें