JEE Main Exam 2023: फिजिक्स का पेपर दोनों पारी में आसान
कोटा कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के अनुसार सुबह की पारी का पेपर आसान रहा। अधिकांश प्रश्न फॉर्मूला आधारित रहे। कुछ प्रश्न सैद्धांतिक यानी स्टेटमेंट आधारित रहे। कक्षा 11वीं और 12वीं से लगभग सभी चैप्टर्स से प्रश्न पूछे गए। शाम की पारी में भी पेपर आसान रहा। स्टेटमेन्ट बेस्ड प्रश्नों की संख्या तीन-चार रही।
JEE Main Exam 2023: केमिस्ट्री सुबह आसान तो शाम को कठिन
डॉ माहेश्वरी ने बताया कि सुबह की पारी में पेपर आसान आया। जिसमें इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री सबसे आसान, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री मध्यम एवं फिजिकल केमिस्ट्री के अधिकांश कंसेप्चुअल न्यूमेरिकल प्रश्न थे। पेपर में सभी प्रकार के प्रश्न पूछे गए। जिसमें सिंगल करेक्ट, स्टेटमेंट टाइप, मैच कॉलम तथा न्यूमेरिकल थे। शाम की पारी में फिजिक्स, मैथ्स की अपेक्षा केमिस्ट्री का पेपर कठिन रहा। जिसमें प्रश्नों में दिए गए स्टेटमेंट थ्योरी आधारित थे।
JEE Main Exam 2023: मैथ्स का पेपर लेंदी कैलकुलेशन वाला
बीएम सर के अनुसार, सुबह की पारी में गणित का पेपर मध्यम से कठिन स्तर का था। पिछले दिनों की तरह गुरुवार को भी पेपर लेंदी कैलकुलेशन के साथ आया। शाम की पारी में डिफिकल्टी लेवल पांच में से तीन रहा। यानी पेपर मध्यम स्तर एवं लेंदी रहा।
JEE Main Exam 2023: ऐसे समझें विषयवार कठिनाई स्तर
ऑनलाइन पोर्टल के जेईई मेन एक्सपर्ट फैकल्टी नितिन अरोड़ा सर के अनुसार, पांचवें दिन को दूसरी पारी की परीक्षा में फिजिक्स को कठिनाई स्तर पर आसान से मध्यम स्तर तक रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे और सभी प्रमुख इकाइयों में समान रूप से दिए गए थे। केमिस्ट्री को सबसे आसान का दर्जा दिया गया था। फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज ज्यादा था। गणित को कठिनाई स्तर पर मध्यम से कठिन के रूप में आंका गया था। सभी अध्यायों से प्रश्न पूछे गए थे।
JEE Main Exam 2023: ऐसे समझें दूसरी पारी के प्रश्नों का स्तर
जेईई मेन एक्सपर्ट फैकल्टी नितिन अरोड़ा सर ने बताया कि फिजिक्स में, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम के प्रश्न लगभग समान वेटेज के थे। केमिस्ट्री में, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम के प्रश्न लगभग समान वेटेज के थे। गणित में, प्रमुख रूप से प्रश्न कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम से थे। कुल मिलाकर कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम के प्रश्न लगभग समान थे। जेईई मेन के दूसरे चरण में 13 अप्रैल 2023 को शिफ्ट 2 की परीक्षा ओवरऑल आसान से मध्यम थी।