फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board: हरियाणा बोर्ड स्पेशल एग्जाम 2023 की डेट शीट जारी, ऐसे देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 14 Apr 2023 08:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana Board: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के स्पेशल एग्जाम 2023 की डेट शीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
Haryana Board - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board Special Exam 2023 Date Sheet: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के स्पेशल एग्जाम 2023 की डेट शीट जारी कर दी है। हरियाणा बोर्ड 24 अप्रैल, 2023 से एक मई, 2023 के बीच माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक यानी कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षा 24 अप्रैल से दो मई, 2023 तक आयोजित होने वाली है।

 

विज्ञापन

Haryana Board: एक ही पारी में होंगी परीक्षाएं

बीएसईएच विशेष परीक्षा 2023 डेट शीट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। परीक्षाएं दोपहर के सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को नक्शों के लिए अपनी लॉग बुक, त्रिकोणमिति टेबल और स्टेंसिल लाने को कहा है। 

 

Haryana Board: विज्ञान विषय में रंगीन पेंसिल की अनुमति

छात्रों को केवल विज्ञान विषय में रंगीन पेंसिल का उपयोग करने की अनुमति है। विशेष परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की आवेदन विंडो तीन से सात अप्रैल, 2023 के बीच सक्रिय की गई थी और छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 5,000 रुपये का भुगतान करना था।

 

विज्ञापन

Haryana Board 2023 डेट शीट कैसे करें चेक?

  • चरण 1: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर 'विशेष परीक्षा अप्रैल-2023 डेट शीट: - Sec./Sr.Sec' लिंक पर क्लिक करें। 
  • चरण 3: हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चरण 4: अब उम्मीदवार हरियाणा विशेष परीक्षा 2023 की तारीखों की जांच कर सकते हैं।
  • चरण 5: डेट शीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें