JEE Main Paper 2 Result 2023 Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से हालिया अपडेट के अनुसार जेईई मेन पेपर-2 के परिणाम की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संभावना है कि सत्र-1 के पेपर के लिए जेईई मेन 2023 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। उम्मीदवार अपना जेईई मेन रिजल्ट 2023 पेपर 2 के लिए jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
उन्हें पेपर 2 के लिए अपने जेईई मेन परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एनटीए ने बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बी प्लानिंग परीक्षा के लिए पेपर 2बी का आयोजन 28 जनवरी को एक ही पारी में किया था। परीक्षा तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की गई थी। एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2023 पेपर 2 के लिए 46465 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।