UGC NET JRF 2023 परीक्षा कार्यक्रम
सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के शहरों की घोषणा फरवरी के दूसरे से तीसरे सप्ताह में की जाएगी और एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट से फरवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में डाउनलोड किए जा सकते हैं। UGC NET JRF 2023 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित होने वाली है। UGC NET 2023 परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। UGC NET की परीक्षा दो पारियों में होगी- पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। UGC NET JRF दिसंबर 2022 के हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड चेक करने के लिए वेबसाइट्स ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।