फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE MAIN Result 2022: जेईई मेन में क्या रहा कैटेगरी वाइज कटऑफ, यहां देखें पूरी डिटेल

Mon, 08 Aug 2022 10:30 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE MAIN Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा के साथ ही छात्रों का कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार कटऑफ सूची को नीचे बताया गया है। 
 
विज्ञापन
एनटीए ने जारी किया जेईई मेन सेशन-2 का परिणाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE MAIN Result 2022: आखिरकार करीब 6 लाख उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म हो चुका है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022 के सत्र-2 का परिणाम जारी किया जा चुका है। परिणाम को आधी रात को जारी किया गया। जेईई परिणाम जारी होने में कुछ देरी तो हुई लेकिन अब छात्रों ने राहत की सांस ली है। परिणाम अब ऑनलाइन रूप में मौजूद है। तो जिन छात्रों ने इस बार जेईई सत्र-2 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने स्कोरकार्ड को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा के साथ ही छात्रों का कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार कटऑफ सूची को नीचे बताया गया है। 
 
कैटेगरी कट ऑफ
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 88.4121383
सामान्य/ईडब्लूएस 63.1114141
ओबीसी (NCL) 67.0090297
एससी 43.082096
एसटी 26.7771328
दिव्यांग 0.0031029

इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे
  • ntaresults.nic.in result 2022
  • www.jeemain.nta.nic.in 2022
  • nta.ac.in
विज्ञापन

परिणाम को चेक करने के लिए इन आसान से स्टेप्स का पालन करें-:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब आपको हों पेज पर ही सेशम-2 के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और रोल नंबर को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें