फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2022 OUT: जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देखें दूसरे चरण का परिणाम और एनटीए रैंक

Mon, 08 Aug 2022 10:12 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA Declared JEE Mains Result 2022 Session 2: एनटीए की ओर से छात्रों द्वारा प्राप्त पर्सेंटाइल स्कोर के सामान्यीकरण के बाद रैंक सूची और कट ऑफ अंक तैयार की जाती है। शीर्ष 2.50 लाख रैंक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
JEE Main Session 2 Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA JEE MAIN 2022 Result Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Mains) के दूसरे चरण का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए गए हैं। जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम तो 11 जुलाई को ही जारी कर दिए गए थे।

विज्ञापन

वहीं, दूसरे चरण यानी जुलाई सेशन का रिजल्ट अब जारी हुआ है। एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर पहले ही जेईई मेन की आंसर की भी जारी कर दी थी। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।  
 

JEE Main Result: 25 जुलाई से शुरू हुई थी सत्र-2 की परीक्षा

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन (JEE Main) के पहले चरण यानी जून 2022 सत्र की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं, पहले चरण में 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं 23 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की गईं। इनके परिणाम और एनटीए स्कोर अब जारी किया गया है।  

 

JEE Mains Result: कैसे चेक करें जेईई मेन का रिजल्ट?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा।
  2. यहां अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 2 या फाइनल रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब आप एक नए पेज पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना लॉगिन करें।
  5. अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।
  7. इसी तरह उम्मीदवार अपना एनटीए स्कोर भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 के लिए कितने हुए क्वालीफाई?

एनटीए की ओर से जेईई मेन के दूसरे चरण के समापन के बाद दोनों चरणों के लिए संयुक्त एनटीए रैंक जारी की जाती है। इसी रैंक के आधार पर फाइनल कट ऑफ जारी होगी। इसमें उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का उपयोग नहीं किया जाएगा। एनटीए की ओर से छात्रों द्वारा प्राप्त पर्सेंटाइल स्कोर के सामान्यीकरण के बाद रैंक सूची और कट ऑफ अंक तैयार की जाती है। शीर्ष 2.50 लाख रैंक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा भाग लेने का मौका मिलेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें