JEE MAIN 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE MAIN 2022 जून सत्र के परिणाम की घोषणा अब जल्द ही कर दी जाएगी। एनटीए ने 3 जुलाई, 2022 को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है। बता दें कि परिणाम को ऑनलाइन रूप में ही जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने जून महीने में इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक दाखिले के लिए आयोजित की गई परीक्षा JEE MAIN 2022 में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।