फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2021: जेईई मेन के रिजल्ट में हो रही देरी, अब इस समय तक घोषित होंगे नतीजे

Mon, 13 Sep 2021 05:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Result 2021: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के चारों चरण पूरे हो चुके हैं। लेकिन इसके रिजल्ट निर्धारित समय-सीमा  बीत जाने के बावजूद भी जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 JEE Main Result: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के चारों चरण पूरे हो चुके हैं। लेकिन इसके रिजल्ट निर्धारित समय-सीमा  बीत जाने के बावजूद भी जारी नहीं हो पाया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार जेईई मेन 2021 परीक्षा का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आलोचना हो रही है। जेईई मेन 2021 के फाइनल नतीजों के जारी होने में हो रही देरी से छात्र और परिजन परेशान हो रहे हैं। पिछले चार दिन से लगातार रिजल्ट आने की तारीख और समय को लेकर कयासबाजी चल रही है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर नाराजगी सामने आने लगी है।

विज्ञापन


नॉट टुडे एजेंसी कहकर कोस रहे छात्र
जेईई मेन 2021 के रिजल्ट में हो रही देरी से खिन्न, कई छात्र और परिजन अब एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को नॉट टुडे एजेंसी कहकर कोस रहे हैं। कई छात्रों ने तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के डायरेक्टर जनरल को ट्वीट में टैग करके भी परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। 


एनटीए के डीजी बोले, रिजल्ट इसी सप्ताह आएगा
विज्ञापन

जेईई मेन सेशन-4 का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित किया जाएगा। एनटीए के डीजी विनीत जोशी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि जेईई मेन के परिणाम की घोषणा में देरी का कथित धोखाधड़ी कांड में चल रही सीबीआई जांच से कोई लेना-देना नहीं है। डीजी एनटीए के अनुसार, परिणाम तैयार करने वाले कर्मचारियों के बीमार होने के कारण परिणाम में देरी हुई है। परिणाम इस सप्ताह घोषित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल परिणामों पर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

अभी फाइनल आंसर की आनी बाकी
जारी जेईई मेन फाइनल आंसर की पर उम्मीदवारों के भ्रम के संबंध में, जोशी ने पुष्टि की, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन फाइनल आंसर की नहीं है। फाइनल आंसर की जेईई मेन रिजल्ट से पहले जारी की जाएगी। जेईई मेन का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें