जेईई मेन सेशन-4 का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित किया जाएगा। एनटीए के डीजी विनीत जोशी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि जेईई मेन के परिणाम की घोषणा में देरी का कथित धोखाधड़ी कांड में चल रही सीबीआई जांच से कोई लेना-देना नहीं है। डीजी एनटीए के अनुसार, परिणाम तैयार करने वाले कर्मचारियों के बीमार होने के कारण परिणाम में देरी हुई है। परिणाम इस सप्ताह घोषित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल परिणामों पर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
अभी फाइनल आंसर की आनी बाकी
जारी जेईई मेन फाइनल आंसर की पर उम्मीदवारों के भ्रम के संबंध में, जोशी ने पुष्टि की, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन फाइनल आंसर की नहीं है। फाइनल आंसर की जेईई मेन रिजल्ट से पहले जारी की जाएगी। जेईई मेन का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।