उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि जेईई मेन सिटी सूचना पर्ची को जेईई मेन प्रवेश पत्र के रूप में नहीं माना जा सकता है। सिटी इंटिमेशन स्लिप जेईई मेन्स 2024 के लिए शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना है।
JEE Main 2024 परीक्षा तिथियां
एटीए ने जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2024 सत्र 1 बीआर्क और बी प्लानिंग (पेपर 2ए और पेपर 2बी) के लिए 24 जनवरी को और बीई या बीटेक (पेपर 1) के लिए 27, 29, 30, 31 जनवरी के साथ-साथ 01 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
JEE Main 2024 एडमिट कार्ड विवरण
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड 20 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जेईई मेन सत्र 1 हॉल टिकट 2024 में उम्मीदवार का विवरण, परीक्षा केंद्र का नाम और पता और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश शामिल हैं।