जेएनयू पीएचडी दाखिले की पहली मेरिट सूची 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
जेएनयू पीएचडी शेड्यूल
जेएनयू की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ शुल्क का भुगतान 13 जनवरी तक किया जा सकेगा। जेएनयू पीएचडी प्रवेश पहली सूची 2024 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का भौतिक सत्यापन 17 से 18 जनवरी, 2024 तक होगा।
दूसरी मेरिट सूची विवरण
पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची 18 जनवरी, 2024 को निर्धारित की गई है। दूसरी सूची के लिए सीटों को ब्लॉक करने के साथ पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 18 और 19 जनवरी, 2024 तक होगा। दूसरी सूची के चयनित उम्मीदवारों का जेएनयू पीएचडी प्रवेश 2024 का भौतिक सत्यापन 22 जनवरी, 2024 को होगा।