JEE MAIN 2023 Session-2: तीन लाख 20 हजार नए आवेदन
इस वर्ष अप्रैल परीक्षा के लिए कुल नौ लाख 40 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। उनमें से तीन लाख 20 हजार ऐसे स्टूडेंट्स थे, जिन्होंने पहली बार अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन किया है। साथ ही करीब छह लाख 20 हजार स्टूडेंट्स जनवरी की परीक्षा देने के बाद पुनः अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।
JEE MAIN 2023 Session-2: सिर्फ छह अप्रैल के प्रवेश-पत्र जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा शनिवार को एडमिट कार्ड रिलीज करने के साथ ही नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सोमवार को केवल छह अप्रैल को परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इस तिथि के बाद होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा दिन से दो दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।
JEE MAIN 2023 Session-2: फोटो व सिग्नेचर स्पष्ट नहीं तो रोका गया प्रवेश-पत्र
करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए और दिए गए नोटिस के अनुसार वे दो दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। यह व्यवस्था जनवरी में भी लागू की गई थी। ऐसे विद्यार्थी जिनके फोटो व सिग्नेचर स्पष्ट नहीं हैं, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।
JEE MAIN 2023 Session-2: नहीं मिला प्रवेश-पत्र तो मिलेगा यह मौका
एनटीए ने जिन विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र रोक दिए हैं, ऐसे विद्यार्थियों को अपने कैंडिडेट लॉग इन पर जाकर आवेदन करते समय अपने द्वारा अपलोड इमेजेज को चेक करना होगा। एनटीए द्वारा इन विद्यार्थियों को अपलोड इमेजेज में कमी पाए जाने पर उन्हें सही करने या दोबारा अपलोड करने का एक अंतिम मौका दिया जाएगा।