जेईई मेन्स सत्र-दो की परीक्षा छह अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा छह, आठ, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं, सआरक्षित तिथियां 13 अप्रैल, 15, 2023 हैं। जो उम्मीदवार सत्र- 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में होगी।
इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 मुख्य सत्र 2 (अप्रैल सत्र) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की है। उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 मुख्य सत्र 2 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2023: अप्रैल सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां
इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया 15 फरवरी, 2023 को शुरू हुई और 12 मार्च, 2023 को खत्म हुई थी। हालांकि, एनटीए ने 15 मार्च, 2023 को जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण फिर से खोल दिए थे और 16 मार्च, 2023 को इसे वापस बंद कर दिया था।