फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2022: नीट यूजी परीक्षा में पूछे जाएंगे 200 प्रश्न, सॉल्व करने के लिए मिलेंगे 200 मिनट

सार

NEET 2022 Exam Pattern: नीट यूजी 2022 की परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक विषय में से 50 प्रश्नों को दो खंडों ए और बी में विभाजित किया जाएगा।
विज्ञापन
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG EXAM 2022 Info: देशभर के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली यूजी प्रवेश परीक्षा नीट की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नीट यूजी के जरिये एम्स और जिपमर समेत देश के समस्त मेडिकल, डेंटल, आयुष एवं चुनिंदा बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिले दिए जाते हैं। नीट यूजी 2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार एनटीए, नीट यूजी 2022 के लिए देश के विभिन्न शहरों में 543 परीक्षा केंद्र बनाएगा। जबकि भारत से बाहर यूएई में तीन, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, कतर, मलेशिया, कुबैत, नाइजीरिया, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, सिंगापुर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


 

NEET Exam 17 जुलाई को होगी नीट यूजी परीक्षा, छह मई तक होंगे आवेदन

इस वर्ष नीट परीक्षा रविवार, 17 जुलाई, 2022 को पेन और पेपर आधारित मोड (ऑफलाइन मोड) में आयोजित होगी। जो भी उम्मीदवार इस बार नीट परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। नीट 2022 के लिए आवेदन छह मई, 2022 को रात्रि 11:50 बजे तक किए जा सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क सात मई को रात्रि 11:50 बजे तक जमा कराया जा सकेगा। 
 

NEET UG 2022 Exam महत्वपूर्ण जानकारी



 

NEET UG Exam भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से आएंगे प्रश्न

नीट यूजी 2022 की परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक विषय में से 50 प्रश्नों को दो खंडों ए और बी में विभाजित किया जाएगा। परीक्षा की अविध 200 मिनट यानी की 3.20 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी।  

 

ऐसे समझिए नीट यूजी का एग्जाम पैटर्न 

 
क्र सं विषय सेक्शन प्रश्नों की संख्या अंक (प्रति प्रश्न चार अंक) प्रश्न प्रकार
1 फिजिक्स 35 140 मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन
बी 15 40
2 केमिस्ट्री 35 140
बी 15 40
3 बॉटनी 35 140
बी 15 40
4 जूलॉजी 35 140
बी 15 40
कुल अंक 720
ध्यान दें : सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे जबकि प्रति गलत उत्तर एक अंक काटा जाएगा। बिना उत्तर दिए गए छोड़े गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

NEET UG Exam 13 भाषाओं में होंगे पेपर

मेडिकल करियर काउंसलर पारिजात मिश्रा ने बताया कि एनटीए भारत के 543 एवं विदेश के 14 शहरों में नीट 2022 का आयोजन करने जा रही है। नीट परीक्षा अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगी। छात्र को संबंधित क्षेत्रीय भाषा के अनुसार क्षेत्रीय परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा। वहीं, आवेदन के समय एग्जाम लैंग्वेज चयन करने का ऑप्शन दिया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम चुनने पर विद्यार्थी को पेपर सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। वहीं, हिंदी माध्यम भरने पर पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में मिलेगा। जबकि क्षेत्रीय भाषा माध्यम चुनने पर संबंधित भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी में भी मिलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें