फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2021: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Sun, 22 Aug 2021 12:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जेईई मेन चौथे सत्र की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 सितंबर और 2 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने चौथे सत्र के लिए जेईई मेन 2021 के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई मेन प्रवेश पत्र 2021 सत्र 4 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021 सत्र 4: ऐसे डाउनलोड करनें प्रवेश पत्र

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • “जेईई मेन सत्र 4 एडमिट कार्ड 2021” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जेईई मेन 2021 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

एडमिट कार्ड के साथ इन दस्तावेज को ले जाना न भूलें

जेईई मेन 2021 के चौथे सत्र के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों के अन्य विवरणों के साथ परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र के पते का विवरण होता है। एडमिट कार्ड के साथ जेईई मेन 2021 परीक्षा के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म / अंडरटेकिंग भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ पूरी तरह से भरे हुए और विधिवत हस्ताक्षरित जेईई मेन स्व-घोषणा पत्र को परीक्षा केंद्रों तक ले जाना आवश्यक है। वैध जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और स्व-घोषणा पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

26 अगस्त से होनी है परीक्षा

जेईई मेन सत्र 4 के एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी के मामले में, अभ्यर्थियों को तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। जेईई मेन चौथे सत्र की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 सितंबर और 2 सितंबर को होगी। जेईई मेन 2021 तीसरे सत्र की परीक्षा 20, 22, 25 और 27 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें