जेईई मेन 2021 के चौथे सत्र के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों के अन्य विवरणों के साथ परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र के पते का विवरण होता है। एडमिट कार्ड के साथ जेईई मेन 2021 परीक्षा के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म / अंडरटेकिंग भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ पूरी तरह से भरे हुए और विधिवत हस्ताक्षरित जेईई मेन स्व-घोषणा पत्र को परीक्षा केंद्रों तक ले जाना आवश्यक है। वैध जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और स्व-घोषणा पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने अनुमति नहीं दी जाएगी।
जेईई मेन सत्र 4 के एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी के मामले में, अभ्यर्थियों को तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। जेईई मेन चौथे सत्र की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 सितंबर और 2 सितंबर को होगी। जेईई मेन 2021 तीसरे सत्र की परीक्षा 20, 22, 25 और 27 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी।