- तीसरा चरण : परीक्षाएं जो अप्रैल में होने वाली थीं, अब 20 जुलाई से शुरू होंगी और 25 जुलाई, 2021 तक चलेंगी।
- चौथा चरण : परीक्षाएं जो मई में होने वाली थीं, 27 जुलाई से शुरू होंगी और 02 अगस्त, 2021 तक जारी रहेंगी।
जेईई मेन 2021: पंजीकरण तिथियां
- तीसरा चरण : जेईई मेन तीसरे चरण के लिए पंजीकरण 06 जुलाई की शाम से शुरू हो चुके हैं, और 08 जुलाई को रात 11.50 बजे बंद हो जाएंगे।
- चौथा चरण : जेईई मेन के चौथे चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल 09 जुलाई को खुलेगा और 12 जुलाई, 2021 को रात 11.50 बजे बंद हो जाएगा।
परीक्षा केंद्र परिवर्तन हेतु आवेदन
वहीं, जो छात्र कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण अपने परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं, वे संबंधित चरण की आवेदन तिथियों पर परीक्षा केंद्र परिवर्तन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सरकार नजदीकी केंद्रों को आवंटित करने की पूरी कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।
13 भाषाओं में हो रही जेईई मेन की परीक्षाएं
गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षाएं इस बार 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही हैं। ताकि छात्र अपनी मातृभाषा में स्वतंत्र रूप से परीक्षा दे सकें। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा के लिए आवेदन किया है। उल्लेखनीय है कि 2021 से पहले जेईई मेन केवल एक अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित किया जाता था।