फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के लिए आवेदन शुरू, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Mon, 08 Aug 2022 08:53 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त, 2022 को है।
विज्ञापन
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022/JEE MAIN 2022 के परिणाम को जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस/JEE Advanced परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की सुविधा को भी शुरू कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

क्यों हुई देरी?
JEE Advanced परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 07 अगस्त, 2022 को की जानी थी। हालांकि, जेईई मेन परीक्षा के परिणाम में हुई देरी के कारण इसमें देरी सामने आई है।  जेईई मेन के परिणाम जारी होते ही एडवांस के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज सोमवार शाम 08 बजे से शुरू कर दिया गया है। 

क्या है आवेदन से जुड़ीं जरूरी तारीखें?
JEE Advanced के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त, 2022 को है। वहीं, परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को निर्धारित किया गया है। परीक्षा दो पाली में होगी। नीचे एक सूची के माध्यम से हमने परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तारीखों को बताया है। 
 
  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 07 अगस्त, 2022
  • आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 अगस्त, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 12 अगस्त, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 23 अगस्त, 2022
  • जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख- 28 अगस्त, 2022
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें