28 हायर सेकेंडरी स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम
इस साल साइंस स्ट्रीम के लिए सीएचएसई 10+2 का पास प्रतिशत 96.12 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 89.20 प्रतिशत है। इस साल, 62,734 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। इसके अतिरिक्त, 177 छात्रों ने इस वर्ष की 12वीं कला संकाय की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही 28 हायर सेकेंडरी स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।
लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया
परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कला संकाय में छात्रों का पास प्रतिशत 32.46 फीसदी रहा है तो वहीं 49.64 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई है। बता दें कि सीएचएसई ओडिशा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। हालांकि, जो इतना स्कोर नहीं करेंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। पूरक परीक्षाओं के बारे में विवरण जल्द ही राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।