संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022/JEE MAIN 2022 के परिणाम को जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस/JEE Advanced परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की सुविधा को भी शुरू कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
आवेदन शुरू होने की तारीख- 07 अगस्त, 2022
आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 अगस्त, 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 12 अगस्त, 2022
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 23 अगस्त, 2022
जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख- 28 अगस्त, 2022
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।