JEE Advanced 2022: नोटिस जारी
जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब 12 अगस्त है। जो उम्मीदवार अभी भी अपंजीकृत हैं उन्हें रात 8 बजे तक अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान jeeadv.ac.in पर करना होगा।
JEE Advanced 2022: कब होगी परीक्षा?
IIT Bombay द्वारा JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इसी महीने 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन दो पाली में सुबह 09 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार JEE Advanced 2022 के लिए प्रवेश पत्र को 23 अगस्त, 2022 को जारी किया जाएगा।
JEE Advanced 2022 से जुड़ीं जरूरी तारीखें?
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 07 अगस्त, 2022
- आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 अगस्त, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 12 अगस्त, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 23 अगस्त, 2022
- जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख- 28 अगस्त, 2022
- परिणाम जारी होने की तारीख- 11 सितंबर, 2022