फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP DElEd Result 2022: यूपी डीएलएड पहले सेमेस्टर में महज 37 फीसदी ही हो पाए पास, 63 फीसदी फेल

Thu, 11 Aug 2022 11:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP DElEd Result 2022: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज की ओर से यूपी डीएलएड परीक्षा 2015, 2018, 2021 और 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
UP DElEd Result - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP DElEd Result 2022: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज की ओर से यूपी डीएलएड परीक्षा 2015, 2018, 2021 और 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही यूपी डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2017 व 2019 परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी जारी किया है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी  सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी द्वारा डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर जारी किया गया है। वहीं, डीएलएड प्रशिक्षण का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeledinfo.in पर उपलब्ध कराया गया है। 

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश डीएलएड 2021 पहले सेमेस्टर में महज 37 फीसदी उम्मीदवार ही पास हो पाए हैं। जबकि 63 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार फेल हुए हैं। यूपी डीएलएड की विभिन्न परीक्षाओं में लगभग तीन लाख परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। इन तीन लाख परीक्षार्थियों में से एक लाख से ज्यादा फेल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, द्विवर्षीय पाठ्यक्रम डीएलएड 2019 के परीक्षा वर्ष 2022 द्वितीय सेमेस्टर में कुल 13,415 परीक्षार्थी फेल हुए। वहीं, डीएलएड 2019 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम परीक्षा वर्ष 2022 तृतीय सेमेस्टर में 34,621 परीक्षार्थी फेल घोषित किए गए है। इसके अलावा डीएलएड 2021 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम परीक्षा वर्ष 2022 के प्रथम सेमेस्टर में सबसे ज्यादा 75,956 परीक्षार्थी फेल रहे हैं। 
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को डीएलएड के विभिन्न सत्रों की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। सर्वाधिक 1,24,319 प्रशिक्षु डीएलएड 2021 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा में उपस्थित 1,20,852 प्रशिक्षुओं में से 75,956 यानी कि 62.85 फीसदी फेल हुए हैं। जबकि 44,681 यानी 36.97 फीसदी प्रशिक्षु ही पास हो सके हैं। परीक्षा के दौरान 3,467 अनुपस्थित रहे जबकि 199 का परिणाम अभी रोका गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें