फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advance 2021: आईआईटी कानपुर दस छात्रों को दे रहा है स्कॉलरशिप, उठाएगा पढ़ाई का पूरा खर्च

Sun, 24 Oct 2021 01:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advance 2021: यह स्कॉलरशिप उन दस छात्रों को दी जाएगी, जो कि इस सत्र से आईआईटी कानपुर में पढ़ाई शुरू करने वाले हैं। छात्र संस्थान में मुफ्त में पढ़ाई कर सकेंगे, उनकी ट्यूशन फीस और कैंपस में रहने का पूरा खर्च संस्थान द्वारा ही उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
JEE Advance 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने जेईई एडवांस के सफल छात्रों को बड़ी सौगात दी है। संस्थान ने ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस स्कॉलरशिप के तहत आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप -100 छात्रों की सूची में से 10 छात्रों को ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। यह स्कॉलरशिप उन दस छात्रों को दी जाएगी, जो कि इस सत्र से आईआईटी कानपुर में पढ़ाई शुरू करने वाले हैं। छात्र संस्थान में मुफ्त में पढ़ाई कर सकेंगे, उनकी ट्यूशन फीस और कैंपस में रहने का पूरा खर्च संस्थान द्वारा ही उठाया जाएगा। 

विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर अभय करंदीकर ने ट्वीट कर के इस स्कॉलरशिप की जानकारी दी है। उन्होने कहा कि आईआईटी कानपुर राइट माइंड स्कॉलरशिप प्रोग्राम को शुरू करते हुए खुशी महसूस कर रहा है। यह स्कॉलरशिप उन 10 मेधावी छात्रों के लिए है जिन्होंने जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप-100 की सूची में जगह बनाई है। अभय करंदीकर ने आगे बताया कि इस स्कॉलरशिप की शुरुआत संस्थान के पूर्व छात्र लोकवीर कपूर की मदद से की जा रही है। इसका मकसद मेधावी छात्रों को संस्थान की ओर आकर्षित करना है। इसके तहत छात्र संस्थान में मुफ्त में पढ़ाई कर सकेंगे, उनकी ट्यूशन फीस और कैंपस में रहने का पूरा खर्च संस्थान द्वारा ही उठाया जाएगा। 



सत्र 2021-2022 के लिए आईआईटी कानपुर ने कई और प्रयास भी किए हैं। इनमें उन छात्रों की ब्रांडिंग भी शामिल है जिन्होंने संस्थान में पढ़ने के बाद देश-दुनिया में सफलताएं हासिल की है। इससे पहले आईआईटी खड़गपुर ने भी जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए फुल राइडर स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस स्कॉलरशिप के तहत भी छात्रों के सभी खर्च संस्थान द्वारा उठाया जाएगा। स्कॉलरशिप की शुरुआत 2021-2022 सत्र के लिए शुरू किया जा रहा है। ऐसे छात्र जिनके परिवार की आर्थिक आय सालाना 20 लाख से कम है उन्हें इस स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें