फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: जेएनयू के नए मुख्य प्रॉक्टर बने प्रोफेसर सुधीर कुमार, छात्रों के प्रदर्शन के चलते लिया फैसला

Fri, 19 Jan 2024 03:21 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU New Chief Proctor: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर सुधीर कुमार को नया मुख्य प्रॉक्टर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
jnu - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU New Chief Proctor: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज के प्रोफेसर सुधीर कुमार को नया मुख्य प्रॉक्टर नियुक्त किया है। प्रोफेसर सुधीर कुमार ने विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के प्रोफेसर एन जनार्दन राजू का स्थान लिया है।

विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन पर दंडित करने के लिए पिछले साल नवंबर में कड़े प्रतिबंध लगाने वाला एक मैनुअल जारी किया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था। यह मैनुअल चीफ प्रॉक्टर ऑफिस (सीपीओ) की तरफ से जारी किया गया था उस समय एन जनार्दन मुख्य चीफ प्रॉक्टर थे।

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने सीपीओ मैनुअल को रद्द करने की मांग की थी, जिसमें परिसर में धरना देने पर 20,000 रुपये और "देश-विरोधी" नारे लगाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन


जेएनयूएसयू ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "छात्र समुदाय के एकजुट संघर्ष के बाद, प्रशासन द्वारा मुख्य प्रॉक्टर को बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और चाहते हैं कि पूरे मैनुअल को वापस लिया जाए।
 हालांकि, जेएनयू प्रशासन ने इस बात से इनकार किया है कि नियुक्ति किसी भी तरह से छात्रों की मांगों से जुड़ी थी। इसमें कहा गया है कि एन जनार्दन राजू को पर्यावरण विज्ञान स्कूल के डीन के रूप में पदोन्नत किए जाने के बाद सुधीर कुमार को मुख्य प्रॉक्टर नियुक्त किया गया था।

जेएनयू की वाइस चांसलर शांतिश्री डी पंडित ने पीटीआई को बताया कि छात्रों की मांगों का नियुक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। छात्रों ने अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे लिखित में यह दिखाने के लिए कहा गया कि पुराने मैनुअल से क्या अलग है। अभी तक छात्रों की ओर से लिखित में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें