फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNV admission 2020: कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी लिंक

Sat, 26 Oct 2019 03:32 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। हम आपको इसकी सीधी लिंक इस खबर में आगे भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रों को यहां लिखित परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। आवेदन करने के बाद उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) में शामिल होना होगा। यह परीक्षा 8 फरवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

JNV class 9 admission 2020: ऐसे करें आवेदन

  • नवोदिय विद्यालय एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन फेज-1 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और फोटो अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर एक प्रिंट लेकर रख लें।

ये भी पढ़ें : आपके बच्चे को इंटरनेट की लत है या नहीं, ऐसे करें पहचान

ये दस्तावेज चाहिए

  • जन्मतिथि प्रमाणपत्र
  • एनवीएस की शर्तों के अनुसार योग्यता प्रमाणपत्र
  • ग्रामीण कोटा के तहत प्रवेश पाने के लिए छात्र के किसी ग्रामीण स्कूल में पढ़ने का प्रमाणपत्र
  • अगर एनआईओएस से पढ़ाई की है तो आवासीय प्रमाणपत्र

ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न

  • जेएनवी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा दो घंटे की होगी।
  • इसमें तीन सेक्शंस होंगे।
  • कुल 80 मल्टीपल च्वॉइस सवाल होंगे। कुल अंक 100 रहेंगे।

एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें