फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 12वीं का रिजल्ट, जानिए क्या है ताजा अपडेट

Thu, 18 Apr 2024 06:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर सकता है। परीक्षाएं 06 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थीं। उम्मीद है कि बोर्ड अप्रैल महीने में रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन
JAC 12th Result 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Board Result 2024: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन चल रहा है। लगभग सभी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, यहां तक कि बिहार, पंजाब और आन्ध्र प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी भी हो चुके हैं। बाकी राज्य भी धीरे-धीरे रिजल्ट जारी करेंगे। इसी कड़ी में उम्मीद है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) भी जल्द ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन

इसी महीने आ सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं बोर्ड के नतीजे अप्रैल के भीतर आने की उम्मीद है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड इस महीने में ही रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम जांचने के लिए, छात्रों को ऊपर उल्लिखित वेबसाइटों पर अपने रोल कोड और रोल नंबर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

राज्य में बोर्ड परीक्षाएं 06 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थीं। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 04 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षाएं दोपहर की पाली में 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गईं।

उम्मीद है कि जेएसी पहले 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम जारी करेगा, उसके बाद कला और वाणिज्य का परिणाम जारी करेगा। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि छात्रों को कुल प्रतिशत में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

जेएसी 12वीं बोर्ड परिणाम जांचने के चरण

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे:
  • आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
  • कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम लिंक खोलें।
  • अपने लॉगइन क्रेडेंशियल/मांगे गए विवरण दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • अपना परिणाम जांचें।
  • अपने परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें