बता दें कि झारखंड सरकार ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों और छात्रों व अभिभावकों की मांग को देखते हुए, मैंने झारखंड परीक्षा परिषद द्वारा इस सत्र के लिए आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है।
2020 में कुल 3,85,144 छात्र अपनी मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जिनमें से 2,88,928 ने इसे पास किया था। पिछले साल, कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.01 फीसद रहा जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक था।