पात्रता मानदंड
एमडी, एमएस, डीएम 6 साल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
आवेदन शुल्क
आईएनआई सीईटी जुलाई के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों और विदेशी नागरिकों और ओसीआई आवेदकों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 3,200 रुपये का भुगतान करना होगा।